सितम्बर 19, 2026 7:37 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने नवनियुक्त कर्मचारियों से कहा, देश के विकास में योगदान और जनसेवा को बनाएं प्राथमिकता

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों से कहा है कि वे जनसेवा और देश के विकास में योगदान को सबसे बड़ी प्राथमिकता बनाएं।

केंद्रीय मंत्री ने आज विशाखापट्टनम के पोर्ट स्टेडियम स्थित कला वाणी ऑडिटोरियम में आयोजित 20वें रोज़गार मेले में 200 नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस अवसर पर श्री नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार की नौकरी पाना गर्व की बात है, क्योंकि लाखों युवा ऐसे मौकों की चाहत रखते हैं। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वे अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग और त्याग को याद रखें।

श्री नायडू ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को ऐसे काम करना चाहिए जिससे सरकारी सिस्टम में लोगों का भरोसा मज़बूत हो।

इस कार्यक्रम में विशाखापट्टनम के सांसद एम. श्रीभरत, सीबीआईसी के मुख्‍य आयुक्‍त एन. श्रीधर, आय कर विभाग के मुख्‍य आयुक्‍त डांडा श्रीनिवास और अन्य वरिष्‍ठ अधिकारी शामिल हुए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला