सितम्बर 3, 2026 2:11 अपराह्न | 7.8% GDP growth

printer

भारत की 7.8% GDP वृद्धि में MSME क्षेत्र की अहम भूमिका: पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करने में लघु और मध्यम उद्यम उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने नई दिल्ली में मुक्‍त व्‍यापार समझौता-एफटीए आउटरीच कार्यक्रम पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। श्री गोयल ने कहा कि भारत द्वारा पिछले कुछ महीनों में कई एफटीए समझौते किए। इससे भारत को अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के दो-तिहाई बाजार के हिस्से के साथ एक प्रमुख निर्यातक बनने का मजबूत मार्ग प्रशस्त होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला