वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष पुनीत चंडोक से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने कहा कि बैठक में डेटा सेंटर की क्षमता बढ़ाने और भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में विश्वसनीय वैश्विक साझेदार बनाने के लिए इंडिया एआई मिशन को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक प्रौद्योगिकी निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है।
News On AIR | सितम्बर 11, 2026 8:02 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष पुनीत चंडोक से वार्ता की