मई 18, 2026 8:18 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पीएम नरेंद्र मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दी

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान, रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस से सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। गोयल ने कहा कि यह राष्ट्रीय गौरव का क्षण है। श्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री को दिया गया 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान श्री मोदी के प्रति वैश्विक प्रशंसा और नेतृत्व में भारत के प्रति बढ़ते सम्मान को दर्शाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला