सितम्बर 4, 2026 7:13 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मोटर वाहन उद्योग से स्थानीयकरण और निर्यात बढ़ाने का आह्वान किया

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मोटर वाहन उद्योग से स्थानीयकरण को बढ़ावा देने, निर्यात बढ़ाने और वैश्विक बाजारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है।

श्री गोयल, कल नई दिल्ली में सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के 66वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उद्योग से भारत की बढ़ती व्यापारिक साझेदारियों, बढ़ते घरेलू बाजार और विनिर्माण में वैश्विक बदलावों से उत्पन्न अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया।

केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में ऑटोमोटिव क्षेत्र भारत की विकास गाथा का सबसे महत्वपूर्ण चालकों में से एक होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला