अप्रैल 22, 2026 8:35 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया जम्मू-कश्मीर के बडगाम में नए ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे

श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में नवनिर्मित 30 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा कि इस अस्पताल को सौ बिस्तरों तक बढ़ाया जा सकता है। मंत्रालय ने बताया कि अस्‍पताल को 165 करोड़ रुपये की लागत से पांच एकड़ के विशाल क्षेत्र में बनाया गया है। जिससे क्षेत्र के 50 हजार से अधिक श्रमिकों और उनके परिवारों को स्‍वास्‍थ्‍य सेवा प्रदान की जाएगी। इससे बडगाम और आसपास के जिलों के निवासियों के लिए चिकित्‍सा सेवा बेहतर होगी।