जून 23, 2026 4:00 अपराह्न

printer

युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर बधाई दी

युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक अभूतपूर्व खेल क्रांति का साक्षी बन रहा है, जो देश के खिलाड़ियों को सशक्त बना रही है और प्रत्येक नागरिक को खेलों को जीवन शैली के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान के ओलंपिक मूल्यों का जश्न मना रहा है, जो विश्व भर में लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।