सितम्बर 11, 2026 11:04 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल 14 से 16 सितंबर तक जी-20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे

विद्युत तथा आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल 14 से 16 सितम्‍बर तक अमरीका के ह्यूस्टन में होने वाली जी-20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। अमरीका की जी-20 अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जी-20 देशों के ऊर्जा मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, किफायती ऊर्जा, अवसंरचना के विकास और मजबूत ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

विद्युत मंत्रालय ने आज बताया कि श्री मनोहर लाल तीन प्रमुख विषयों पर होने वाले मंत्रिस्तरीय सत्रों में भाग लेंगे। इनमें “ऊर्जा सुरक्षा और किफायती बेसलोड ऊर्जा”, “अनुमोदन और नियामक प्रक्रिया में दक्षता” तथा “महत्वपूर्ण खनिज और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला” शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला