केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज अफ्रीकी संघ की वर्चुअल शिखर बैठक में भाग लिया। बैठक में इबोला प्रकोप से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग पर चर्चा हुई। श्री नड्डा ने कहा कि भारत ने अफ्रीका के प्रयासों के समर्थन के लिए एक करोड़ डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि भारत पहले ही 45 टन चिकित्सा सामग्री भेज चुका है और जरूरत के अनुसार आगे भी मदद देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत अफ्रीका के स्वास्थ्य संस्थानों को तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण सहायता भी प्रदान करेगा।
News On AIR | जून 16, 2026 10:32 अपराह्न | African Union summit.
अफ्रीकी संघ शिखर बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल, इबोला पर वैश्विक सहयोग पर चर्चा