केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के पहले महिला पर्वतारोही दल को माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने के लिए बधाई दी है।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि देश की बेटियां वैश्विक मंच पर भारत की नारी शक्ति को नए सिरे से परिभाषित कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ की अंजली देवी ने इस अविश्वसनीय उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।