सितम्बर 30, 2026 4:46 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने भारी उद्योग मंत्रालय के इंडस्ट्री एक्सेलरेटर प्रोजेक्ट की प्रभाव रिपोर्ट जारी की

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने नई दिल्ली में भारी उद्योग मंत्रालय के इंडस्ट्री एक्सेलरेटर प्रोजेक्ट की प्रभाव रिपोर्ट जारी की और इसे डिजिटल माध्यम से लॉन्च किया। इस अवसर पर श्री कुमारस्वामी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए देश को केवल उन्नत तकनीकों के बड़े बाजार तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इन तकनीकों को देश में विकसित करने, बनाने और निर्यात करने की क्षमता बढ़ानी होगी।

उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री एक्सेलरेटर कार्यक्रम के तहत दस तकनीकों के विकास के लिए 35 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई है। इसका उद्देश्य इन तकनीकों को शुरुआती स्तर से उन्नत और व्यावसायिक स्तर तक पहुंचाना है। श्री कुमारस्वामी ने कहा कि भारतीय पूंजीगत वस्तु क्षेत्र की प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की योजना के दूसरे चरण के लिए 1 हजार 207 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इसके तहत साझा तकनीक विकास और सेवा संबंधी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत 33 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला