मई 28, 2026 9:15 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली स्थित केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षाओं के मूल्यांकन और परिणाम के बाद की प्रक्रियाओं से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को छात्रों की समस्याओं का समय पर पारदर्शी और छात्र-हितैषी तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान श्री प्रधान ने छात्र सहायता प्रणालियों को मजबूत करने, मूल्यांकन और निगरानी ढांचे में सुधार करने, सीबीएसई डिजिटल प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने और परीक्षा संबंधी सेवाओं को छात्रों के लिए अधिक सुलभ और कुशल बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि छात्रों का हित सरकार की सर्वोपरि प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की चूक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।