सितम्बर 16, 2026 5:53 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने विज्ञान आधारित उपाय और टिकाऊ शीतलन अपनाने का आह्वान किया

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर लोगों से विज्ञान आधारित उपायों, टिकाऊ शीतलन और पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों को अपनाने की प्रतिबद्धता दोहराने का आह्वान किया है। श्री यादव ने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी की सुरक्षा कवच है और इसकी रक्षा करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल और किगाली संशोधन की सफलता से पता चलता है कि सामूहिक प्रयासों से पृथ्वी की रक्षा की जा सकती है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।