सितम्बर 4, 2026 7:31 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ और पहली महिला सदस्य के शामिल होने का स्वागत किया

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट का नया मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी बनाए जाने और पहली बार ट्रस्ट में किसी महिला सदस्य को शामिल किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कोडरमा में संवाददाताओं को बताया कि इससे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और मजबूत होगी और मंदिर में उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार करने में भी मदद मिलेगी। राम मंदिर ट्रस्ट के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर एयर मार्शल की नियुक्ति पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मिश्रा ने रक्षा क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है और देश की सेवा की है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने देश की सकल घरेलू उत्‍पाद-जीडीपी वृद्धि का श्रेय केंद्र सरकार के कुशल प्रबंधन को दिया। उन्‍होंने कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में रांची में प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग दोहराई। महिला और बाल विकास मंत्री ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर झारखंड में छात्र आंदोलन के प्रति दोहरा रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया। उन्‍होंने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारियां निभाने के बजाय केवल केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करने पर ध्यान दे कर रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला