अप्रैल 13, 2026 8:50 अपराह्न

printer

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया राष्ट्रीय कैरियर सेवा प्लेटफॉर्म युवाओं के लिए प्रभावी समाधान

श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि राष्ट्रीय कैरियर सेवा प्लेटफॉर्म युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तलाशने का एक प्रभावी और सुलभ समाधान है। एक कार्यक्रम में उन्‍होंने बताया कि पोर्टल पर वर्तमान में 7 लाख से अधिक रिक्तियां हैं और लगभग 59 लाख प्रतिष्ठान पोर्टल पर पंजीकृत हैं। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर खुल गए हैं। डॉ. मांडविया ने कहा कि सरकार का प्राथमिक लक्ष्य नौकरी चाहने वालों को उनके कौशल और क्षमताओं के अनुसार अवसरों की पहचान करने में सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल यह सुनिश्चित करता है कि देश के युवा एक ही एकीकृत मंच के माध्यम से विभिन्न प्रकार के रोजगार के अवसरों तक पहुंच सकें।