अप्रैल 23, 2026 6:42 अपराह्न | Union Health Secretary

printer

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने आज प्रमुख राष्ट्रीय स्वास्थ्य क्षेत्र की प्राथमिकताओं पर हुई प्रगति का आकलन करने के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के सचिवों के साथ एक वर्चुअल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन को सुदृढ़ करने और टीबी मुक्त भारत तथा सतत विकास लक्ष्यों सहित प्रमुख स्वास्थ्य संकेतकों पर प्रगति में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। चर्चा के प्रमुख क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करना, चिकित्सा एवं नर्सिंग शिक्षा क्षमता का विस्तार करना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से डिजिटल स्वास्थ्य प्रणालियों को उन्नत बनाना तथा स्वास्थ्य सुविधाओं में अग्नि सुरक्षा अनुपालन सुनिश्चित करना शामिल था।