सितम्बर 28, 2026 10:21 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन AIIB की 11वीं वार्षिक बैठक के लिए दोहा पहुंची

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक -एआईआईबी की 11वीं वार्षिक बैठक और एआईआईबी निवेशक संवाद 2026 में भाग लेने के लिए कतर के दोहा पहुंच गई हैं। इस वार्षिक बैठक में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक की रणनीतिक दिशा, परिचालन प्राथमिकताओं और भविष्य के एजेंडे पर चर्चा करने के लिए दुनिया भर से सदस्य प्रतिनिधिमंडल, नीति निर्माता और अन्य हितधारक एक साथ आएंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला