अक्टूबर 7, 2026 12:19 अपराह्न

printer

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने मोज़ाम्बिक के परिवहन और रसद मंत्री जोआओ जॉर्ज मैटलोम्बे से मुलाकात की

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज नई दिल्ली में मोज़ाम्बिक के परिवहन और रसद मंत्री जोआओ जॉर्ज मैटलोम्बे से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नायडू ने कहा कि मोज़ाम्बिक में भारतीय व्यापार और निवेश की बढ़ती उपस्थिति के मद्देनजर विमानन क्षेत्र से जुड़े संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारत और मोज़ाम्बिक के रिश्‍ते हमेशा से मित्रतापूर्ण रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे विमानन क्षेत्र में सहयोग के लिए निरंतर संवाद की उम्मीद करते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला