केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में खरीफ अभियान 2026 के लिए कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। दो दिन के इस कार्यक्रम में कृषि और संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विषयगत चर्चाएँ, राज्यवार भागीदारी तथा प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य आगामी खरीफ मौसम के लिए रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना है। मंत्रालय ने बताया कि सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारें, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, कृषि संस्थान तथा अन्य हितधारक हिस्सा लेंगे।
यह आयोजन खरीफ के मौसम की तैयारियों, कृषि उत्पादकता, मौसम की मार से निपटने के लिए जलवायु-अनुकूल खेती, प्राकृतिक खेती, दलहन और तिलहन उत्पादन, डिजिटल कृषि और जोखिम प्रबंधन पर केंद्रित चर्चाओं के लिए एक मंच प्रदान करेगा।