नवम्बर 12, 2026 11:48 पूर्वाह्न

printer

विशेष यातायात प्रबंधन व्यवस्था के तहत आज मध्य दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे

दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा है कि विशेष यातायात प्रबंधन व्यवस्था के तहत आज सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक मध्य दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू रहेंगे।
प्रभावित मार्गों में आईटीओ चौक, डीडीयू मार्ग और मीरदर्द रोड सहित अन्य सड़कें शामिल हैं।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को इन मार्गों से बचने, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाने की सलाह दी है। साथ ही, जाम से बचने के लिए यातायात सिगनल और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।