अक्टूबर 12, 2026 11:56 पूर्वाह्न

printer

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 अमरीका के लास वेगास में शुरु

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 आज अमरीका के लास वेगास स्थित नेवादा विश्वविद्यालय के थॉमस एंड मैक सेंटर में शुरू हो रही है। प्रतियोगिता 18 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें दुनिया के 600 से अधिक युवा पहलवान, तीन ओलंपिक शैलियों- ग्रीको-रोमन, महिला फ्रीस्टाइल और पुरुष फ्रीस्टाइल में 30 किलो वर्ग में मुकाबला करेंगे।

अमरीका पहली बार अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। वर्ष 2015 के बाद अमरीका में पहली बार किसी आयु वर्ग की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला