उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने अंडर-18 एशिया कप टूर्नामेंट जीतने पर भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम और कांस्य पदक जीतने पर महिला अंडर-18 हॉकी टीम को बधाई दी है।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने कहा कि ये उपलब्धियां देश के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि युवा खिलाड़ियों की सफलता देश के कई खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी और आने वाले वर्षों में और भी बड़ी उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करेगी।