जून 3, 2026 12:55 अपराह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र मौसम विभाग ने अल नीनो के तीव्र होने की चेतावनी दी

संयुक्त राष्ट्र के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले महीनों में मध्यम से अल नीनो के तीव्र होने की आशंका है। इससे वैश्विक तापमान में तेजी और मौसम से जुड़ी घटनाओं में वृद्धि को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। विश्व मौसम संगठन के अनुसार मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के तापमान में बढोतरी इसका कारण है। जून से अगस्त तक दुनिया के अधिकांश हिस्सों में औसत से अधिक तापमान का पूर्वानुमान लगाया गया है। यह स्थिति नवंबर तक रह सकती है।

संगठन की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने कहा कि देशों को अल नीनो की संभावना के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है, जिससे कही सूखा तो कहीं तेज वर्षा हो सकती है और जमीन तथा महासागरों में लू का खतरा बढ़ सकता है।

अल नीनो ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, मध्य अमेरिका और दक्षिण एशिया के कुछ हिस्सों में सूखे की स्थिति हो सकती है, साथ ही मध्य और पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में तूफानों की गतिविधि भी बढ़ सकती है।