सितम्बर 17, 2025 5:24 अपराह्न | AntonioGuterres | UNSecurityCouncil

printer

विश्व में शांति और सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता: एंटोनियो गुतरेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेस ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार  चर्चा का केंद्र बन गया है। श्री गुतरेस ने कहा है कि परिषद की संरचना पुरानी हो चुकी है। उन्होंने अफ्रीका की स्थायी सीट की माँग को, सुधारों की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में वीटो शक्तियों को सीमित करने के प्रस्तावों का भी समर्थन किया। श्री गुतरेस ने कहा कि विश्व में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता है।