दिसम्बर 11, 2025 10:02 अपराह्न

views 211

भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में तालिबान के साथ व्यावहारिक जुड़ाव का समर्थन किया

भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में कहा है कि वह तालिबान के साथ व्यावहारिक जुड़ाव का समर्थन करता है, क्योंकि केवल दंडात्मक उपायों पर निर्भर रहने से अफगानिस्तान में बदलाव नहीं आएगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कल अफगानिस्तान की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह करता है कि वे ऐसी सूक्ष्म नीतिगत व्यवस्थाएं अपनाएं जिनसे अफगानिस्तान के लोगों को स्थायी लाभ मिल सके। ...

सितम्बर 19, 2025 7:59 पूर्वाह्न

views 86

अमरीका ने गाजा में स्‍थायी संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्‍ताव पर फिर किया वीटो का इस्‍तेमाल

अमरीका ने गाजा में तत्‍काल और स्‍थायी संघर्ष विराम तथा बंधकों की रिहाई के संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्‍ताव पर फिर वीटो का इस्‍तेमाल किया है। सुरक्षा परिषद के अन्‍य सभी 14 सदस्‍यों ने इस्राइल से फलीस्‍तीनियों के लिए मानवीय सहायता पहुंचाने पर लगे सभी प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया और गाजा की स्थिति को अत्‍यंत गम्‍भीर बताया।   इस्राइल और हमास के बीच लगभग दो वर्ष पहले संघर्ष शुरू होने के बाद से यह अमरीका का छठा वीटो है। इससे विश्‍व मंच पर अमरीका और इस्राइल अलग-थलग पड़ गए हैं। 7 अक्‍तू...

सितम्बर 17, 2025 5:24 अपराह्न

views 116

विश्व में शांति और सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता: एंटोनियो गुतरेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेस ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार  चर्चा का केंद्र बन गया है। श्री गुतरेस ने कहा है कि परिषद की संरचना पुरानी हो चुकी है। उन्होंने अफ्रीका की स्थायी सीट की माँग को, सुधारों की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में वीटो शक्तियों को सीमित करने के प्रस्तावों का भी समर्थन किया। श्री गुतरेस ने कहा कि विश्व में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता है। ...

सितम्बर 12, 2025 1:45 अपराह्न

views 88

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कतर की राजधानी दोहा पर हुए इस्राइली हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा पर हुए इस्राइली हमले की निंदा की है। एक बयान में सुरक्षा परिषद ने तनाव कम करने का आह्वान भी किया है। इस्राइल के प्रमुख सहयोगी, अमरीका सहित सभी 15 सदस्यों ने इस पर सहमति व्यक्त की है। परिषद ने यह बयान कल होने वाली आपात बैठक से पहले जारी किया, जो कतर की राजधानी में हमास नेताओं को निशाना बनाकर किए गए इज़राइली हमलों पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी।     इस्राइल ने गजा शहर में अपने हमले तेज़ कर दिए हैं, जिससे दो लाख से अधिक लोग पलायन करने को ...

अगस्त 14, 2025 10:03 पूर्वाह्न

views 94

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के अर्धसैनिक समूह द्वारा अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में प्रतिद्वंद्वी सरकार स्थापित करने की योजना को अस्वीकार कर दिया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के अर्धसैनिक समूह द्वारा अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में प्रतिद्वंद्वी सरकार स्थापित करने की योजना को अस्वीकार कर दिया है। परिषद ने चेतावनी दी है कि इस कदम से देश की क्षेत्रीय अखंडता को खतरा है और चल रहे गृहयुद्ध के और बढ़ने का खतरा है। सुरक्षा परिषद द्वारा जारी कड़े शब्दों वाले बयान में सूडान की संप्रभुता, स्वतंत्रता और एकता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता की स्पष्ट रूप से पुष्टि की गई है। इसमें यह भी कहा गया है कि इन सिद्धांतों को कमज़ोर करने वाले किसी भी...