संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरश ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त की है। श्री गुतरश ने सभी हितधारकों से हमले रोकने और संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने सभी पक्षों से लेबनान, ईरान और गज़ा में हुए युद्धविराम का पालन करने का आह्वान भी किया है। श्री गुतरश ने अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार नौवहन के अधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्षों का कोई सैन्य समाधान नहीं है और आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता बातचीत ही है।
News On AIR | जून 9, 2026 1:50 अपराह्न
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरश ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त की