अगस्त 10, 2026 9:50 अपराह्न

printer

यूएन विशेष दूत ने हूती हमलों पर दी चेतावनी, कहा- यमन बड़े संघर्ष की ओर बढ़ सकता है

यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत हंस ग्रंडबर्ग ने मोचा शहर पर हुती के हमलों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने चेतावनी दी कि सैन्य तनाव बढ़ने से यमन में फिर से बड़े पैमाने पर संघर्ष हो सकता है। श्री ग्रंडबर्ग ने कहा कि मोचा पर हुए हमलों में आठ लोगों के मारे जाने और बंदरगाह सहित बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की खबर है। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और तनाव कम करने के लिए उनके कार्यालय के साथ मिलकर काम करने की अपील की। 
 
कल हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों में आठ लोग मारे गए थे। इन हमलों से बंदरगाह को भारी नुकसान पहुंचा है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला