जुलाई 3, 2026 9:53 अपराह्न

printer

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने देश के हवाई सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल दिया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस द्वारा यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों पर किए गए हमलों के बाद देश के हवाई सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल दिया। इन हमलों में लगभग 30 लोग मारे गए और 100 घायल हुए। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने राजधानी कीव में रूसी हमलों के बाद के वीडियो साझा किए, जहां आपातकालीन और बचाव अभियान जारी हैं। श्री ज़ेलेंस्की ने रूस पर नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला करने और युद्ध अपराध का आरोप लगाया।

 रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह हमला यूक्रेन द्वारा अपने नागरिक बुनियादी ढांचे पर किए गए लंबी दूरी के हमलों के जवाब में था। रूस का दावा है राष्‍ट्रपति ज़ेलेंस्‍की द्वारा 40 दिन के अभियान के रूप में वर्णित यूक्रेन के हमलों में मुख्‍य रूप से तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया गया, जिससे रूस में ईंधन संकट की स्थिति पैदा हो गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला