अगस्त 9, 2026 8:45 पूर्वाह्न

printer

यूक्रेन ने इंटरसेप्टर मिसाइलों की हर महीने सप्लाई के लिए अमरीका के साथ समझौता किया

यूक्रेन और अमरीका के बीच पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली के लिए इंटरसेप्‍टर मिसाइलों की नियमित आपूर्ति को लेकर समझौता हुआ है। सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में पत्रकारों से बातचीत में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि अमरीका अब यूक्रेन को हर महीने इंटरसेप्‍टर मिसाइलों की आपूर्ति करेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह आपूर्ति देश की वायु रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन को 2026 में मिलने वाली इंटरसेप्‍टर मिसाइलों की संख्या 2025 की तुलना में कम होगी।
 
श्री ज़ेलेंस्की ने कल सर्बिया की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा की। बेलग्रेड में ज़ेलेंस्की और उनके सर्बिया के राष्‍ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने साथ बैठक के बाद दोनों नेताओं ने बताया कि दोनों देश यूरोपीय संघ में शामिल होने के साझा लक्ष्य पर मिलकर काम करेंगे। उन्‍होंने कहा कि वे वर्ष के अंत तक एक पारस्परिक मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने का प्रयास करेंगे। सर्बिया ने सरकार ने यूक्रेन को अतिरिक्‍त मानवीय सहायता, बुनियादी ढांचा और ऊर्जा उपकरण उपलब्‍ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला