जुलाई 20, 2026 9:52 अपराह्न

printer

यूक्रेन का रूस की राजधानी मॉस्को पर 400 ड्रोन से हमला

यूक्रेन ने मॉस्को पर अपने सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक को अंजाम दिया। इसमें 400 से अधिक ड्रोन भेजे गए। यह हमला रूस द्वारा कीव और अन्य यूक्रेनी शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से किए गए हमले के कुछ घंटे बाद हुआ।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि ज्यादातर ड्रोन को जमीन तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया गया, जिनमें 85 ड्रोन मॉस्को के आसपास मार गिराए गए। मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव के अनुसार, हमले में 10 लोग घायल हुए और कई रिहायशी इमारतों तथा नागरिक ठिकानों को नुकसान पहुंचा।

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वह घरेलू राजनीतिक संकट से निपटने के लिए आज महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि यूक्रेनी सेना ने मॉस्को क्षेत्र में रसद केंद्र, तेल डिपो और रूस से जुड़े कुछ जहाजों को निशाना बनाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला