अप्रैल 14, 2026 9:04 अपराह्न

printer

यूक्रेन-जर्मनी के बीच रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की की बर्लिन यात्रा के दौरान आज यूक्रेन और जर्मनी ने एक रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते से दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग का विस्तार होगा, जिसमें वायु रक्षा, लंबी दूरी के हथियार, ड्रोन और गोला-बारूद जैसे प्रमुख क्षेत्रों में यूक्रेन को जर्मनी का समर्थन बढ़ेगा।