यूक्रेन की राजधानी कीव के निकट रूस द्वारा रात में किए गए मिसाइल हमले में 1 बच्चे सहित लगभग 3 लोगों की मौत हो गई है। आज तड़के कीव के पूर्वोत्तर क्षेत्रों में यह हमले हुए। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल के हमलों में तीन लोग घायल भी हुए हैं।
इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद्योमीर जेलेंस्की अपनी पहली यात्रा पर सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड पहुंच चुके हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की घटते इंटरसेप्टर स्टॉक के कारण रूस के मिसाइल हमलों के विरुद्ध अपनी रक्षा करने संबंधी बढ़ती चिंताओं के कारण यूक्रेन के लिए व्यापक अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने रूस पर प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया है। सर्बिया ने यूक्रेन को सहायता प्रदान की है तथा युद्ध के बाद इसके पुनर्निर्माण में समर्थन देने का वचन दिया है, क्योंकि सर्बिया, यूरोपीय संघ की सदस्यता लेने की कोशिश कर रहा है।