अगस्त 22, 2026 7:50 पूर्वाह्न

printer

यूक्रेन: क्रिवी रिह में शॉपिंग सेंटर पर रूसी ड्रोन हमले में 16 लोगों की मौत, 130 से अधिक घायल

यूक्रेन में कल क्रिवी रिह के एक शॉपिंग सेंटर पर रूस के ड्रोन हमले में 16 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक घायल हो गए। घायलों में 22 बच्चे शामिल हैं। पांच बच्चों सहित 29 लोगों की हालत गंभीर है।
 
क्रिवी रिह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की का गृह नगर है। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने हमले की निंदा की। 
 
यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने भी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि अगले महीने आयरलैंड में मंत्रियों की बैठक में, युद्ध की शुरुआत के बाद से रूस पर यूरोपीय संघ के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए दबाव डाला जाएगा।
 
इससे पहले कीव पर रूस के एक बड़े हमले में 16 लोग मारे गए थे। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन हवाई रक्षा प्रणालियों की कमी के बाद रूस ने मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रात भर में 135 रूसी ड्रोन में से 107 ड्रोन को मार गिराया गया। 
 
यूक्रेन ने भी रूस पर ड्रोन हमले किए। इन हमलों में पर्म में एक तेल रिफाइनरी और वोल्गोग्राद क्षेत्र में एक सैन्य हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 325 यूक्रेनी ड्रोन नष्‍ट कर दिया गया।