जुलाई 29, 2026 9:55 अपराह्न

printer

ब्रिटेन: पीओजेके में नागरिकों की कथित हत्याओं के विरोध में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन

ब्रिटिश कश्मीरियों ने आज बर्मिंघम स्थित पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के बाहर पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में नागरिकों की कथित हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए दूतावास के बाहर जूते रखे।

पीओजेके में अशांति के बाद पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई कार्रवाई में कम से कम 40 लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबरों के बीच यह प्रदर्शन हुआ।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में प्रदर्शनकारियों को वाणिज्य दूतावास के बाहर अपने जूते उतारते और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते हुए दिखाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने हिंसा में पाकिस्तान की संलिप्तता का आरोप लगाया और पीओजेके की स्वतंत्रता की मांग की।

कई ब्रिटिश सांसदों ने कथित कार्रवाई की निंदा की। सांसद नाज़ शाह ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी को “बर्बर” बताया और जवाबदेही और शांतिपूर्ण समाधान की मांग की। वहीं सांसद इमरान हुसैन ने कहा कि वह पाकिस्तान के उच्चायुक्त के समक्ष अपनी चिंताएं उठाएंगे और तनाव कम करने के लिए राजनयिक प्रयासों का आग्रह किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला