अगस्त 28, 2026 9:02 अपराह्न | UGC NET

printer

एनटीए ने यूजीसी-नेट 2026 की 84 विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी जारी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने यूजीसी-नेट 2026 की 84 विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। विद्यार्थी लॉगिन करके अपने विषय की उत्तर कुंजी देख सकते हैं। विषय की उत्तर कुंजी ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।

एनटीए ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर पद की पात्रता और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 22 से 30 जून 2026 तक 87 विषयों में यूजीसी-नेट परीक्षा आयोजित की थी। बाद में इन विषयों में कई त्रुटियों की शिकायतों के बाद एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के तीन पेपरों – अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र – के लिए पुनः परीक्षा कराई थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला