अगस्त 19, 2026 8:55 पूर्वाह्न

printer

संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान पर मिसाइल हमले का आरोप लगाते हुए व्यापारिक और वित्तीय लेनदेन स्थगित किये

संयुक्त अरब अमीरात ने इलाके में बढ़ते तनाव और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे को देखते हुए ईरान के साथ हर तरह के व्यापारिक और वाणिज्यिक लेन-देन को स्थगित कर दिया है।

अमीरात के विदेश मंत्रालय की संचार निदेशक अफरा अल हामेली ने बताया कि इस फैसले का उद्देश्य क्षेत्रीय स्थिरता और वित्तीय व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय कानून तथा वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाए रखना है।

अमीरात ने यह घोषणा ईरान की ओर से खाड़ी में दो बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के दागे जाने के बाद की। हालांकि, अमीरात ने यह भी कहा कि वह शांति और स्थिरता के लिए बातचीत. सहयोग और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति संकल्पित है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमीरात के इस दावे का खंडन किया है कि ईरान ने अमीराक की ओर कोई मिसाइल दागी थी।

ईरान ने अमीरात के आरोपों पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका के साथ शांति समझौता होने तक होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा।