अगस्त 14, 2026 1:36 अपराह्न

printer

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते समय यूएई के दो टैंकरों पर हमला, यूएई के विदेश मंत्रालय ने की ईरान की निंदा

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय कल शाम संयुक्त अरब अमीरात के दो जहाजों पर हमला हुआ। सोशल मीडिया पर जारी एक वक्‍तव्‍य में, संयुक्‍त अरब अमीरात- यूएई के विदेश मंत्रालय ने ईरान के हमलों की निंदा करते हुए ईरान से हमले बंद करने की आवश्यकता पर बल दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह हमला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2817 का घोर उल्लंघन है। इस प्रस्‍ताव में नौवहन की स्वतंत्रता के महत्व की पुष्टि की गई है और वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने या अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों को अवरुद्ध करने का विरोध किया गया है।

मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना और होर्मुज जलडमरूमध्य का उपयोग आर्थिक दबाव या ब्लैकमेल के उपकरण के रूप में इस्‍तेमाल करना ईरान के इस्‍लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर द्वारा की गई समुद्री डकैती का कृत्य है। यह कृत्‍य क्षेत्र की स्थिरता, यहां के लोगों और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला