जम्मू-कश्मीर में आज उधमपुर जिले के ब्राट्टल इलाके में खुफिया जानकारी पर आधारित संयुक्त आतंक-रोधी अभियान में दो आतंकवादी मारे गए हैं। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया है कि सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद कल रात से अभियान शुरू किया। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने खराब मौसम, कठिन रास्तों तथा कम रोशनी के बावजूद इस कार्रवाई को जारी रखा। सेना ने बताया कि इलाके में तलाशी ली जा रही है और निगरानी भी जारी है। ब्यौरे की प्रतीक्षा है।
News On AIR | सितम्बर 17, 2026 12:47 अपराह्न
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंक-रोधी अभियान में दो आतंकवादी मारे गए