यूक्रेन में रूस की ओर से किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों में दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, ये हमले मध्य यूक्रेन में एक शॉपिंग सेंटर पर रूस के हमले के एक दिन बाद हुए हैं। उस हमले में 16 लोगों की मौत और 130 लोग घायल हुए थे।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी सेना ने रेल इंजन डिपो को निशाना बनाया। रूसी सेना ने हाल के दिनों में कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले तेज किए हैं।
यूक्रेन को अमरीका निर्मित पैट्रियट वायु रक्षा मिसाइलों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। पैट्रियट प्रणाली यूक्रेन के पास मौजूद एकमात्र ऐसी प्रणाली है, जो इन मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है।