ग्रीस के एथेंस में स्थित अटिका क्षेत्र में लगी भीषण जंगल की आग को बुझाने में मदद करते समय दो अग्निशमन हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए।
अग्निशमन सेवा ने बताया कि एक हेलीकॉप्टर में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर के चालक दल के सदस्य, जिनमें एक ग्रीक और एक ब्रिटिश नागरिक शामिल थे,बचाये गये। एथेंस से लगभग 70 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित तटीय गांव पोर्टो के पास रात भर में 100 से अधिक घर नष्ट हो गए।