सितम्बर 11, 2026 9:51 पूर्वाह्न

printer

विशाखापट्टनम में दो दिवसीय त्रि-सेवा मिसाइल प्रौद्योगिकी सेमिनार संपन्न

विशाखापट्नम में दो दिवसीय त्रि-सेवा मिसाइल प्रौद्योगिकी सेमीनार कल संपन्‍न हुआ। पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय के तत्वावधान में आईएनएस कलिंगा द्वारा आयोजित इस सेमीनार में नौसेना शस्त्र प्रौद्योगिकी में भविष्य के रुझानों और उन्नत मिसाइल प्रणालियों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया। पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ, वाइस एडमिरल सुशील मेनन ने संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

सशस्त्र बलों, रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ), रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, निजी उद्योग और शिक्षा जगत के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों ने चर्चा में भाग लिया। सेमीनार में उभरती मिसाइल प्रौद्योगिकियों, हाल के संघर्षों से सीखे गए सबक और आत्मनिर्भर भारत पहल के अंतर्गत उन्नत हथियार प्रणालियों के स्वदेशी विकास को शामिल किया गया। आधुनिक और उभरती मिसाइल, एयरोस्पेस और रक्षा प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला