जुलाई 7, 2026 8:16 पूर्वाह्न

printer

भुवनेश्वर में आज से जनजातीय अनुसंधान संस्थानों को सुदृढ़ बनाने पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

जनजातीय कार्य मंत्रालय आज से ओडिशा के भुवनेश्वर में जनजातीय अनुसंधान संस्थानों को सुदृढ़ बनाने पर दो दिन की राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन करेगा। जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।

कार्यशाला में लगभग दो सौ प्रतिभागी भाग लेंगे। इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्रालय और वाराणसी के  संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जायेंगे। कार्यक्रम के दौरान ट्राइबएक्स नामक एक डिजिटल शिक्षण मंच का भी शुभारंभ किया जाएगा।

यह मंच जनजातीय कला, संस्कृति, भाषाओं, पारंपरिक ज्ञान और कौशल विकास को समर्पित होगा। कार्यशाला का उद्देश्य देश भर में जनजातीय अनुसंधान संस्थानों के कामकाज की समीक्षा करना और उन्हें जीवंत ज्ञान संस्थानों, सांस्कृतिक संसाधन केंद्रों और जनजातीय विकास के लिए नीतिगत सहायता केंद्रों में परिवर्तित करने के लिए एक व्यापक कार्यसूची विकसित करना है।