राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण – एनआईए की एक अदालत ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मोथाबाड़ी में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव से जुड़े मामले में मोफाक्करूल इस्लाम और अकरामुल बगानी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। न्यायाधीश ने एनआईए से 11 मई को अगली सुनवाई तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इन दोनों पर इस महीने की शुरूआत में मोथाबाड़ी में एसआईआर की प्रक्रिया से जुड़े न्यायिक अधिकारियों का घेराव करने और फिर हमले के लिए भड़काने का आरोप है।
News On AIR | अप्रैल 28, 2026 10:53 पूर्वाह्न
पश्चिम बंगाल में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव मामले में दो अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया