अप्रैल 15, 2026 10:21 अपराह्न

printer

तुर्की में एक छात्र ने स्कूल में की गोलीबारी जिसमें 4 की मौत, 20 घायल

तुर्की के दक्षिण-पूर्वी प्रांत कहरामनमारास में एक माध्यमिक विद्यालय के छात्र द्वारा स्कूल में गोलीबारी करने से करीब चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। प्रांतीय गवर्नर ने पुष्टि की कि मृतकों में एक शिक्षक भी शामिल है। 
 
उन्होंने बताया कि हमलावर एक छात्र था, जिसने गोलीबारी करने के लिए अपने पिता के हथियार का इस्तेमाल किया। घटना के दौरान हमलावर छात्र की भी मौत हो गई। हमले के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला