अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्ग आइलैंड में एक रैली में कहा कि जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को आधिकारिक रूप से अमरीकी क्षेत्र घोषित कर दिया जाएगा। ट्रंप ने इससे पहले भी दावा किया था कि अमरीका का होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण है और ईरान के साथ इस रणनीतिक मार्ग को फिर से खोलने के संबंध में रुकी हुई बातचीत के बावजूद इसकी देखभाल करता रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमरीका का पूर्ण नियंत्रण है।”
हालांकि, ट्रंप की टिप्पणी के तुरंत बाद, ईरान ने उनके दावों को खारिज करते हुए कहा कि रणनीतिक जलमार्ग अवरुद्ध है और ईरान की शर्तें स्वीकार किए जाने तक इसे फिर से नहीं खोला जाएगा।