अप्रैल 17, 2026 10:46 पूर्वाह्न

printer

ईरान के साथ संघर्ष समाप्ति की ओर: अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध लगभग समाप्त होने वाला है, क्योंकि ईरान के अधिकारी शांति समझौते पर सहमत होने वाले हैं। आज एक साक्षात्कार में, श्री ट्रम्प ने दावा किया कि यदि वह अभी अपनी सेना वापस बुला लेते हैं, तो भी ईरान को देश के पुनर्निर्माण में 20 वर्ष लगेंगे।

श्री ट्रम्प की यह टिप्पणी अमरीकी केंद्रीय कमान के यह कहने के कुछ घंटों बाद आई है कि ईरान के बंदरगाहों पर नाकेबंदी शुरू होने के 36 घंटों के भीतर पूरी तरह से लागू कर दी गई थी।

 
वहीं, ईरान के सैन्य केंद्रीय कमान के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि यदि उसके बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहती है, तो वे ओमान की खाड़ी और लाल सागर में समुद्री व्यापार को भी अवरुद्ध कर देंगे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला