मई 30, 2026 7:56 अपराह्न | Afghanistan

printer

अफगानिस्तान में शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटा, 22 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के लघमान प्रांत में आज एक हाईवे पर पाकिस्तान से लौट रहे अफागान शरणार्थियों से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। मृतकों में 10 बच्चे और पांच महिलाएं शामिल हैं। प्रांत के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक अमीनउल्लाह शरीफ ने बताया कि चालक के कथित तौर पर सो जाने के कारण ट्रक खाई में गिर गया। ये यात्री उन हजारों अफगानों में शामिल थे जो 2023 में इस्लामाबाद द्वारा अवैध प्रवासियों पर शुरू की गई कार्रवाई के बाद हाल ही में पाकिस्तान से लौटे थे।