त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए राज्य सरकार और त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद-टी.टी.ए.ए.डी.सी. के बीच बेहतर समन्वय, आपसी विश्वास और रचनात्मक संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया है।
मुख्यमंत्री ने आज नेताओं से पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में लोकसभा सांसद कृति सिंह देबबर्मा, जनजातीय कल्याण मंत्री बिकाश देबबर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।