त्रिपुरा में इस महीने की 27 तारीख को अगरतला नगर निगम समेत 16 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए तैयारियां चल रही हैं। राज्य चुनाव आयुक्त पी.के. चक्रवर्ती ने मीडिया को बताया कि राज्य में कुल 704 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें अगरतला नगर निगम के 439 केंद्र शामिल हैं।
श्री चक्रवर्ती ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 14 कंपनियां पहले ही पहुंच चुकी हैं, जबकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ की अतिरिक्त 25 कंपनियों की तैनाती को मंजूरी दी है।