नवम्बर 3, 2026 3:53 अपराह्न

printer

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने बॉक्सानगर के आशाबाड़ी में बीएसएफ जवानों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने सिपाहीजला जिले के बॉक्सानगर के आशाबाड़ी में सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों पर किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस हमले को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया और दोषियों के खिलाफ जल्द और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस बीच, घटना के सिलसिले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला